Ashoka time’s…10 November 25
पुरुवाला पुलिस ने राजपुर में एक व्यक्ति के कब्जे से 52 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना पर राजपुर बाजार में रजत शर्मा निवासी गांव बनौर पांवटा साहिब के पास से 52 ग्राम चरस बरामद की है जो की एक कैरी बैग में थी। पुलिस ने रजत शर्मा के के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

