Home / Himachal Pradesh / पांवटा साहिब में युवा को मौत के घाट उतारने की साजिश का पर्दाफाश…

पांवटा साहिब में युवा को मौत के घाट उतारने की साजिश का पर्दाफाश…

पांवटा साहिब में युवा को मौत के घाट उतारने की साजिश का पर्दाफाश…

पढ़ें और समझे क्या है मामला…

animal image

Ashoka Times…12 जनवरी 2026

AQUA

पांवटा साहिब की बेहद शांत वादियों में गैंगस्टर जैसे शब्द गूंजने लगे हैं। सूत्रों की माने तो हरियाणा और पंजाब के बड़े-बड़े गैंगस्टर के तार पांवटा साहिब की जमीन में भीतर तक जुड़ गए हैं।

पुलिस जानकारी के अनुसार नवंबर 2025 पांवटा साहिब के देवी नगर में एक युवक सौरभ पर दो बार फायरिंग की गई थी हालांकि इस दौरान फायर ओपन नहीं हो पाए और सौरभ नामक युवक की जान किसी तरह बच गई। दरअसल इस पूरे हत्याकांड को करने के लिए जिस बदमाश हमजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था अब उसने ही साजिश का खुलासा किया है। दरअसल सौरभ पांवटा साहिब में पहले हमजा की सूचनाएं पुलिस और हमजा के विरोधियों को दे रहा था इसके बाद हमजा ने अपने साथी के साथ मिलकर साजिश रची, सूचना लीक करने वाले सौरभ पर देवी नगर में उसकी दुकान पर फायर ओपन किए गये, उक्त मामले में पुलिस ने हमजा और उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया था। अब खुलासा हुआ है कि हमजा और उसके एक साथी ने सौरभ पर जानलेवा हमला क्यों और किस लिए किया था।

AQUA

इसी मामले से जुड़े अमरकोट के एक युवक विकास उर्फ विक्की के यहां से हथियार बरामद किए गए थे। यह हथियार हमजा ने विक्की को छुपा कर रखने के लिए दिए थे। वही हमजा की निशान देही और विकास उर्फ विक्की की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिए थे।

बता दे कि अगर सूत्रों की बात माने तो पांवटा साहिब में हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश के कईं बड़े गैंगस्टर यहां के युवाओं को बरगला कर उनका इस्तेमाल बड़े क्राइम्स को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं। जिसके चलते आधा दर्जन से अधिक युवा जेल की हवा भी खा चुके हैं। पांवटा साहिब में बाहरी राज्यों के हजारों लोग काम करने के लिए आते हैं ऐसे में उनमें कईं बड़े क्रिमिनल्स भी छुपकर अपनी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

पांवटा साहिब में सबसे अधिक क्रिमिनल्स एक्टिविटी जिन क्षेत्रों में देखी जा सकती है उनमें इंडस्ट्री एरिया गोंदपुर उसकी आसपास की पंचायतें, रामपुर घाट, मतरालियों क्षेत्र और वार्ड नंबर 9, वार्ड नंबर 10 सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं अगर उक्त क्षेत्र में पुलिस किराएदारों और यहां रहने वाले लोगों का डाटा इकट्ठा करे तो पांवटा साहिब से 70% क्राइम खत्म किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *