12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा साहिब में बदमाश बेखौफ…गाड़ी का शीशा तोड़ चुराने का किया प्रयास…

Ashoka Times…5 फरवरी 24 पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब में बदमाश लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं बुधवार रात करीब 1:00 बजे एक गाड़ी का शीशा तोड़कर बदमाशों ने उसे चुराने का प्रयास किया इस नई गाड़ी को वह स्टार्ट नहीं कर पाए इस लिए ये बच गई।

पांवटा साहिब के राकेश ठाकुर निवासी कैनाल रोड ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात करीब 1:00 बजे उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया और उसे चुराने का भी प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि नई विटारा गाड़ी ली है घर के बाहर खड़ी हुई थी जब बदमाशों ने उसके शीशे तोड़ कर चोरी का प्रयास किया।

बता दें कि पिछले कई हफ्तों से लगातार खुलेआम देर रात संदिग्ध लोग सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं दो रोज़ पहले ऐसा ही एक मामला बाईपास नेशनल हाईवे पर आया था जब 2 से 3 संदिग्ध लोग रात के समय दुकान का ताला काट रहे थे। जो सीसीटीवी में कैद हुए हैं। वहीं एक सप्ताह पहले भी वार्ड नंबर 5 यमुना विहार में दो से तीन लोग देर रात संदिग्ध अवस्था में घूमते नजर आए थे इसके अलावा कईं सप्ताह से लगातार संदिग्ध लोग सड़कों पर बेख़ौफ़ घूमते नजर आ रहे हैं।

वहीं थाना प्रभारी को लगातार इस तरह की वारदातों की जानकारी और शिकायत मिल रही है बावजूद इसके रात के समय बदमाशों के होसले कम नहीं हो रहे हैं।

सिरमौर जिला के पांच अस्पताल तथा पांच स्कूल भवन रेट्रोफिटिंग तकनीक से होंगे मजबूत-एल.आर. वर्मा…

शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी तभी बनेगा देश विश्व गुरु…. हरविंदर

पांवटा विश्वकर्मा चौक पर सट्टा लगाते व्यक्ति गिरफतार…

श्री रेणुका जी में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles