15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पनार रोड पूरी तरह से ध्वस्त…कई गांवों का रास्ता हुआ बंद

Ashoka time’s…12 July 23 

श्री रेणुका जी ददाहू पनार रोड़ सड़क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।लगातार पांच दिन से भारी बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग की कई सड़के ध्वस्त हो चुकी है।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज सुबह पनार रोड की सड़क बीच में से धंस कर मलवा नीचे वाली सड़क तक पहुंच गया है।कई गांवों का रास्ता बंद

सड़कों पर यातायात,दोपहिया वाहन की आवाजाही बंद की गई है। वहीं कई गांवों का सम्पर्क टूट गया है।लगातार बारिश से फिलहाल नुकसान का खतरा बना हुआ है।

बता दें कि सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण करीब 117 सड़कें बंद हो गई हैं और लोक निर्माण विभाग को जून में आरम्भ हुई इस बरसात में करीब 80.96 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जिला में भारी बारिश के कारण बंद सड़कों को साफ करने के लिए 53 मशीने लगाई गई हैं और सड़कों को हर संभव कार्यशील बनाये रखने के प्रयास जारी हैं।

वहीं जब इस बारे में अधिशासी अभियंता जिला मुख्यालय से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि मामला संज्ञान में आ गया है। जल्द से जल्द सड़क मार्ग शीघ्र अति शीघ्र बहाल किया जाएगा।

बाधित सड़क, पेयजल और बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल करें विभाग-सुमित खिमटा

सूखे पत्ते की तरह पलट कर रख दी सीमेंट ब्लॉक्स की सड़क…देखें उफनती नदी का‌ कहर

भूस्खलन की चपेट में आने से गई महिला की जान..108 Ambulance न मिलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी .

आपातकालीन बैठक…भारी बारिश के कारण पशुओं के चारे पर भारी संकट…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles