15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पति ने किए पत्नी के गहने चोरी, ऐसे खुला राज….

Ashoka Times…24 September 23 Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना बरमाणा के तहत अपनी पत्नी के गहनों पर हाथ सब साफ करने वाला कोई बाहर से कर नहीं बल्कि उसका पति ही निकला है।

आरोपी के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उनके घर से उनकी बहू के गहने गायब हैं । लेकिन जब पिता ने अपने बेटे से सख्ती से बात की तो बेटे ने पिता को बता दिया कि उसने ही गहने चुराए है।

पति ने ही अपनी पत्नी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी के पिता ने बरमाणा थाना में मामला दर्ज कराया है। पिता के अनुसार बेटे ने चोरी की बात स्वयं कबूली है।

चोरी करने के बाद उसने गहनों को सुनार की दुकान पर बेच दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में बलदेव निवासी गांव सुई जिला बिलासपुर ने बताया है कि बेटे सतीश कुमार की शादी में बहू को सोने की एक बेसर, एक टीका, चाक, सोने की अंगूठी बनवाई थे, जिनकी कीमत 90 हजार रुपये है। बहू इन गहनों को अपने कमरे में अलमारी में रखती थी। अलमारी से गहने गायब मिले। जब बेटे सतीश कुमार से पूछा तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले गहनों को चोरी करके भड़ेतर में सुनार की दुकान पर बेच दिया है।

एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत…दो गंभीर घायल

बरमपापड़ी स्कूल में शिशु रोग विशेषज्ञ ने जांचा 125 स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य  

65 किलोमीटर का सफर तय कमलेश चौथे दिन पहुंची DC परिसर… सौंपा ज्ञापन

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles