16.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

पंजाब के सुरों के सरताज करेंगे अपनी मखमली आवाज से रू-ब-रू…. पांवटा साहिब होला मोहल्ला 

Ashoka Times….11 March 2025

पांवटा साहिब के होला मोहल्ला में इस बार पंजाब के सुरों के सरताज सतिंदर सिंह अपनी मखमली आवाज के साथ पांवटा साहिब में धमाल मचाएंगे।

होली के अवसर पर तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। 16 से 18 मार्च तक सांस्कृतिक संध्या चलेगी। इसमें पंजाबी कलाकार सतिंद्र सरताज और प्रेम ढिल्लो धमाल मचाएंगे। हालांकि 17 मार्च को होने वाली हिमाचली संध्या के लिए मुख्य कलाकार का नाम मंगलवार तक तय होगा। तीनों सांस्कृतिक संध्या के दौरान स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा। बता दें कि 14 मार्च से 22 मार्च तक ऐतिहासिक होला मोहल्ला मेला आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 16 मार्च को प्रथम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार पंजाबी लोक गायक प्रेम ढिल्लों होंगे। 17 मार्च को पहाड़ी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। 18 मार्च को अंतिम पंजाबी सांस्कृतिक संध्या में देश विदेश में चर्चित पंजाबी गायक सतिंदर सरताज मुख्य कलाकार अपनी गायकी से महफिल में रंग जमाएंगे।

पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लो….

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि होली मेला के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। इसमें 18 मार्च को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज अपने सूफी गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान हिमाचल प्रदेश तथा स्थानीय जिला के लोक कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें …..

http://*TB उन्मूलन के सारे दावे हवा-हवाई…डेढ़ महीने से इलाज को चक्कर काट रही महिला… बेहोश* *मामले की जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे…CMO अमिताभ जैन* http://www.ashokatimes.com/tb-उन्मूलन-के-सारे-दावे-हवा-ह/।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles