Ashoka Times…13 September 2025

सिरमौर पुलिस लगातार नशा तस्करों, चिट्टा तस्करों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही कर रही है । नशे के ख़िलाफ़ अभियान के तहत दिनांक 12/09/25 को Special Detection cell की पुलिस टीम लाल ढांक के पास मौजुद थी तो मुखबर खास से सुचना मिली की लाल ढांक हरियाणा बार्डर के पास हिमाचल की तरफ एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार जिसमे टम्परेरी नम्बर T0925HP5600J लगा है, जिसमे अंकुश पुत्र प्रवीन कुमार निवासी मन्दिर वाली गली गांव चुईन्डा देवी तह0 मजीठा जिला अमृतसर पंजाब सडक पर आने जाने वाले ट्रक ड्राईवरों को भुक्की/चुरा पोस्त बेच रहे है । जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 13.175 कि0ग्रा0 भुक्की/चुरा पोस्त बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है । उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके ख़िलाफ़ थाना पांवटा साहिब मे ND&PS Act के तहत मुक़दमा दर्ज कर आरोपी को आज दिनांक 13/09/25 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे दिनांक 17/9/25 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।










