10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नाबालिग ने सौतेले पिता पर लगाए गंभीर आरोप… मामला दर्ज

Ashoka time’s…30 September 23 

जिला ऊना उपमंडल गगरेट के अधीन एक स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार बच्ची छठी कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ती है। स्कूल में उक्त बच्ची गुमसुम रहती थी। एक दिन जब स्कूल टीचर ने उससे बात की तो उसने सारी कहानी टीचर को बता दी। टीचर भी बच्ची की बात सुनकर स्तब्ध रह गई। जिसके बाद टीचर ने यह बात प्रिंसिपल से साझा की। प्रिंसिपल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की।

बच्ची की मां के समक्ष उससे जब पूछा तो मासूम ने कबूला कि उसका पिता छेड़छाड़ करता है, जिस पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और पिता के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता पेशे से चालक है।

डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला संगीन है। फ़िलहाल मामले को लेकर आगामी कार्रवाई जारी है।

दुःखद…राज्य सचिवालय कर्मचारी ने फंदा लगा की आत्महत्या…

रसोईघर में भड़की आग…चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

566 ग्राम चरस के साथ दुकानदार गिरफ्तार…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles