Ashoka time’s…24 March 26
जिला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जारी अभियान के तहत गश्त के दौरान सदर हमीरपुर पुलिस थाना के द्वारा बडाहर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 12.70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
इस मामले में आरोपी दीक्षांत गर्ग निवासी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर (हि०प्र०) व दिनेश कुमार निवासी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करके एन०डी०पी०एस०अधिनियम के अंतर्गत थाना सदर हमीरपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया।
जिला पुलिस हमीरपुर नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए नशे के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर राज्य पुलिस के “ड्रग फ्री सोसायटी” लक्ष्य को साकार करने हेतुव युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला पुलिस हमीरपुर तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है तथा आमजन से सहयोग की अपील करती है।







