16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई….व्यक्ति से 26.030 ग्राम चिट्टा बरामद…

Ashoka time’s…2 December 25

पुलिस थाना ठियोग की टीम ने सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कार से 26.030 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है। मामले में दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 01 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे एएसआई रंजीत सिंह अपनी टीम सहित गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली कि दो युवक— रंजन डोगरा (28) निवासी गांव गवाच, कोटखाई और आयुष (21) निवासी बटावड़ा, कोटखाई— एक अल्टो कार (HP09C-6562) में ठियोग बाईपास स्थित शराब के ठेके के पास चिट्टे की बिक्री-खरीद में लिप्त हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध अल्टो कार को सड़क के ऊपरी किनारे खड़ा पाया। तलाशी के दौरान स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में कार से 26.030 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

वहीं,पुलिस ने आरोपियों को आज अदालत में पेश किया। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles