13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

दुखद …जन्मदिन के दिन ही मौत ने लगाया अपने गले….भारतीय जवान को….

Ashoka Times…29 August 23 sirmour 

बर्मा पापड़ी के सैनिक रणजीत सिंह (46) की ड्यूटी के दौरान मौत का समाचार सामने आया है। बड़ी बात ये है कि जन्मदिन के दिन ही रणजीत का देहावसान होने की बात कही जा रही है।

ग्राम पंचायत प्रधान ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रणजीत सिंह लगभग 24 वर्ष पहले असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। वह काफी खुश मिजाज व मिलनसार थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिस पर साथी सैनिक उन्हें अस्पताल ले गए, जहां शाम को उनकी मृत्यु हो गई। परिवार को मंगलवार सुबह जानकारी मिली कि रणजीत सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

लेंसकार्ट है तो मतलब, किफायती दाम और हाई क्वालिटी… अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए पांवटा साहिब शोरूम पर आज ही पधारे….👇

अकस्मात मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मगर पंचायत प्रधान शेर सिंह ने बताया कि परिवार को जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार उल्टी-दस्त के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी।

अस्पताल जाकर वो रिकवर नहीं कर पाए। परिवार को मंगलवार अल सुबह उनके देहांत का पता चला। सैनिक रणजीत सिंह अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गए हैं।

फिलहाल, असम राइफल्स के अधिकारियों ने परिवार को बताया है कि बुधवार दोपहर तक मृतक सैनिक की पार्थिव देह बर्मा पापड़ी पहुंचेगी।

दुखद सड़क हादसा ….मृत्यु शोक प्रकट करने जा रहे खुद हुए मौत का शिकार… गहरी खाई में गिरी कार 

शहरी क्षेत्रों के साथ ही पंचायतों में भी व्यवस्थित हो कचरा निष्पादन प्रक्रिया-विवेक शर्मा 

मकान तबाह हो गए, उन्‍हें म‍िलेगा नया घर….

NASA के वरिष्ठ वैज्ञानिक पहुंचे सिरमौर… पुरानी यादें की ताजा…पांवटा साहिब से है संबंध…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles