14.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल की वन्य संरक्षण के प्रति जागरूकता बनी मिसाल…

Ashoka Times…10 अक्टूबर 23 

जामनी वाला रोड पर स्थित ‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल की प्रधानाचार्या निशा परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट डिपार्मेंट की तरफ से वन संरक्षण की मुहिम चलाई गई जिसमें पांवटा साहिब के फॉरेस्ट डिविजन की तरफ से वन्य जीवन संरक्षण सप्ताह यमुना वन विहार में 10 अक्टूबर को मनाया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के 15-15 बच्चों को आमंत्रित किया गया। 

इस अवसर पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल मंतरालियों, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल पांवटा साहिब, द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब, जिंदल पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपना योगदान दिया जिसमें स्लोगन शेयरिंग, कविता, भाषण में प्रत्येक स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा हिमाचल प्रदेश में वन्य जीवन गतिविधि एवं वन्य जीवन संरक्षण को बढ़ावा दिया।

इन प्रतियोगिताओं में ‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के भुवन, हरकिरन कौर, वंशिका, दक्षेश और अदम्य सिंह ने भाग लिया, जिसमें दक्षेश को प्रथम पुरस्कार दिया गया जिसने अपने विचार स्वयं रचित कविता के द्वारा सांझा किए थे।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग और स्कूल निदेशक महोदया श्रीमती गुरमीत कौर नारंग ने इन बच्चों की कल्पना शक्ति की प्रशंसा की तथा इसी तरह आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

76 पदों पर 17 अक्तूबर को उप रोज़गार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू आयोजित…

7.05 ग्राम चिट्टे सहित युवक व युवती गिरफ्तार…

धूमधाम से मनाया जाएगा बालासुन्दरी जी आश्विन नवरात्र मेला…सुमित खिमटा

आईएएस अधिकारी मनेश कुमार ने संभाला एडीसी का कार्यभार…

हिमाचल में टीजीटी की बैचवाइज भर्ती.. प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शुरू की प्रक्रिया

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles