पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी…
Ashoka time’s…15 December
उपमंडल पांवटा साहिब के पुरुवाला पुलिस थाना के तहत आने वाले नारीवाला में एक तेज रफ्तार बाइक 3 वर्षीय मासूम को टक्कर मार मौके से फरार हो गया।
हादसा मंगलवार देर शाम को पांवटा शिलाई एनएच 707 पर नारीवाला के समीप का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने भतीजे प्रियांश (3) के साथ वह अपनी बहन के घर से कमरे की ओर जा रही थी। उसका भतीजा सड़क किनारे लक्की ढाबा नारीवाला के समीप सड़क किनारे खड़ा था। तभी राजबन की तरफ से एक तेज रफ्तार काले रंग की बाइक पहुंची, जिसने उसके भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। इससे प्रियांश सड़क पर गिर गया, जिसकी सिर व बाजू में गंभीर चोटें लगीं।
प्रियांश की गंभीर हालत को देखते हुए पांवटा अस्पताल से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।परिजन हरियाणा के यमुनानगर ले गए जहां पर घायल बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मामले की जांच कर रहे मुख्य आरक्षी भागवत प्रसाद समेत पुलिस टीम ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। पुरुवाला थाना पुलिस हादसे की गहनता से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौके से फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

