Home / News / तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला होमगार्ड जवान…. चालक गिरफ्तार

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला होमगार्ड जवान…. चालक गिरफ्तार

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला होमगार्ड जवान…. चालक गिरफ्तार

Ashoka time’s…1 January

animal image

राजधानी शिमला के टूटीकंडी में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क क्रॉस कर रहे होमगार्ड के जवान को कुचल दिया। हादसे में होमगार्ड जवान की मौके पर मौत हो गई।

मृतक होमगार्ड जवान की पहचान दीपक (45) निवासी फागली शिमला के रूप में हुई है।

animal image

दर्दनाक हादसा 31 दिसंबर की रात 10:30 बजे शिमला के टूटीकंडी बस स्टैंड के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक दीपक बालूगंज से ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था कि टूटीकंडी में तेज रफ्तार ट्रक (HP 62-D0498) ने उसका सिर कुचल डाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

एएसपी शिमला सुनील नेगी ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे को लेकर बालूगंज थाना में आईपीसी की धारा 279 व 304 ए के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

The Rose Orchid World School वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता, स्पर्धा 2022

घूमने आए पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त…2 की मौत अन्य 4 घायल

कॉलेज की छात्रा ने मानसिक परेशानी के चलते खाया ज़हर… मौत

यमुना नदी से खनिजों के अवैध परिवहन पर लगेगी रोक-विवेक महाजन

नशे के खिलाफ पुलिस और सम्बन्धित विभाग सख्त कार्रवाई करें-उपायुक्त

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons