Home / News / तालाशी के दौरान व्यक्ति से 124 ग्राम चूरा पोस्त बरामद…मामला दर्ज

तालाशी के दौरान व्यक्ति से 124 ग्राम चूरा पोस्त बरामद…मामला दर्ज

तालाशी के दौरान व्यक्ति से 124 ग्राम चूरा पोस्त बरामद…मामला दर्ज

Ashoka time’s….2 March 26

animal image

राजगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को मादक पदार्थ की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में लिया और उसके मकान की तलाशी ली।

आरोपी की पहचान कमल राज पुत्र इन्द्र सिंह, निवासी गांव कडयुथ, डाकघर व तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

animal image

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 124 ग्राम चूरा पोस्त/भुक्की बरामद की गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons