Home / News / ताजा हिमपात के कारण बसों-वाहनों की आवाजाही बंद..

ताजा हिमपात के कारण बसों-वाहनों की आवाजाही बंद..

ताजा हिमपात के कारण बसों-वाहनों की आवाजाही बंद..

Ashoka time’s…14 January

animal image

शिमला जिले में बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं। भारी बर्फबारी के कारण रिज, लक्कड़ बाजार, टक्का बेंच और सर्कुलर रोड से ऊपर जाखू तक अभी आवाजाही बंद है।

AQUA

नारकंडा में हिमपात के बाद शुक्रवार को शिमला रामपुर रिकांगपिओ रूट पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। इस रूट पर एचआरटीसी ने वैकल्पिक मार्ग बसंतपुर होते हुए बसें संचालित की। शिमला चौपाल नेरवा मार्ग और खिड़की के पास सड़क पर फिसलन के कारण बार-बार ट्रैफिक प्रभावित होता रहा, जबकि शिमला रोहड़ू मार्ग पर खड़ापत्थर में सुबह के समय फिसलन रही, हालांकि बसों का संचालन जारी रहा।

एचआरटीसी तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को कुफरी में बार-बार हिमपात होने से बसों की आवाजाही प्रभावित होती रही।

AQUA

शिमला चौपाल सड़क पर खिड़की के पास सड़क पर फिसलन होने से यातायात प्रभावित हुआ। करीब 50 से अधिक रूटों पर शुक्रवार को बसें संचालित नहीं की जा सकी। शनिवार को सड़क की स्थिति पर बसों का संचालन निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *