Home / News / टिप्पर ने ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर… महिला की मौत पति व बच्ची गंभीर जख्मी

टिप्पर ने ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर… महिला की मौत पति व बच्ची गंभीर जख्मी

टिप्पर ने ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर… महिला की मौत पति व बच्ची गंभीर जख्मी

Ashoka time’s…4 December

animal image

ऊना जिला थाना हरोली के तहत घालूवाल में एक टिप्पर की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पति व बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हुए है। 

बता दें कि शनिवार शाम व्यक्ति अपनी पत्नी व बच्ची के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान घालूवाल के समीप पहुंचते ही  टिप्पर ने गलत दिशा में जाकर ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

animal image

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया महिला के गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया परंतु पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया

मृतक महिला की पहचान रजू देवी  पत्नी बक्शीश सिंह निवासी लमलेहड़ी के रूप में हुई है। 

वही,एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जबकि बच्ची व उसके पिता का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि लापरवाही से टिप्पर चलाने के आरोप में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons