Home / News / जून के पहले सप्ताह में मिलेंगे….10 लाख महिलाओं को प्रति माह 1500 रु

जून के पहले सप्ताह में मिलेंगे….10 लाख महिलाओं को प्रति माह 1500 रु

जून के पहले सप्ताह में मिलेंगे….10 लाख महिलाओं को प्रति माह 1500 रु

Ashoka time’s…4 February 

animal image

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में शनिवार को नारी सम्मान योजना को लेकर कैबिनेट उप समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने प्रेस वार्ता की।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी विकास खंड कार्यालयों से डाटा एकत्रित किया गया और पात्र महिलाओं की पहचान की गई। नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की 10,53,021 महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाएंगे।

animal image

इससे प्रदेश सरकार पर 1,895 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। नारी सम्मान योजना का एजेंडा पहले कैबिनेट में लाया जाएगा और उसके बाद बजट सत्र में इसे पास किया जाएगा। धनीराम शांडिल ने कहा कि 31 मार्च से पहले बजट पेश कर दिया जाएगा। अप्रैल में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने और उनकी जांच करने में करीब 45 दिन का समय लगेगा।

जून के पहले सप्ताह तक लाभार्थियों को पैसा दिया जाएगा। यह राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी। बीपीएल परिवार में यदि कोई महिला और दो बेटियां हैं तो ऐसे मामले चिन्हित किए जांएगे। इस पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। धनीराम शांडिल ने कहा कि जिन्हें पहले से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है उसकी राशि न्यूनतम 1500 की जाएगी।

द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के प्रांगण में जूनियर विद्यार्थियों के वार्षिकोत्सव की धूम….

सड़क किनारे पार्क गाड़ी से जा टकराई कार..शख्स के सिर में आई चोटें

Nokia का ये धाकड़ स्मार्टफोन,कर देंगा Iphone की छुट्टी

पहाड़ी से गिरी चट्टान से बस हुई क्षतिग्रस्त…

जेल से छूटते ही फिर की बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons