=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
15.5 C
New York
Tuesday, October 13, 2026

जगदीश तोमर बने देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के अध्यक्ष…

जगदीश तोमर बने देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के अध्यक्ष…

Ashoka Times…13 October 2026

देवभूमि दून पहाड़ी संगठन की लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आमसभा का आयोजित हुई। जिला परिषद सदस्य खतरी ठाकुर और शिलाई क्षेत्र के जेलदार दिनेश तोमर की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इसमें सर्वसम्मति से जगदीश तोमर को अध्यक्ष, मामराज ठाकुर उपाध्यक्ष, मस्त राम शर्मा महासचिव और लाल सिंह चौहान का कोषाध्यक्ष चुना गया है।

देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश तोमर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सभी को आपस में जोड़ना रहेगा। पहाड़ी समुदाय के उत्थान, प्रशासन के साथ-साथ अन्य समुदायों के साथ बेहतर आपसी सामंजस्य स्थापित किया जाएगा। संगठन में सभी वरिष्ठ व नए सदस्यों के बीच तालमेल बनाया जाएगा। नई युवा पीढ़ी के सुझाव और विचारों को सुना व बेहतर सुझाव पर अमल किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के साथ सदस्यता को औरै बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले जिला परिषद सदस्य खतरी सिंह तोमर और जेलदार शिलाई क्षेत्र दिनेश तोमर ने बताया कि सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। दलगत राजनीति से अलग हट कर इस संगठन का गठन किया गया है। इसमें हर पार्टी, हर क्षेत्र से सदस्यों को संगठन में अधिमान दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles