Ashoka time’s…3 Feburary 26

पुलिस थाना परवाणू की टीम ने गश्त के दौरान हिमुडा ग्राउंड के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस जांच में एक आरोपी की पहचान 18 वर्षीय आर्यन, निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी पिंजौर के रूप में हुई, जबकि दूसरा युवक नाबालिग पाया गया।

पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आर्यन को मौके पर गिरफ्तार किया, वहीं नाबालिग को पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
आरोपियों ने बताया कि बरामद चिट्टा मनीमाजरा, चंडीगढ़ से शिवम् उर्फ काकू नामक व्यक्ति से खरीदा गया था। पुलिस ने कॉल डिटेल्स और डिजिटल इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 2 फरवरी 2026 को मनीमाजरा से शिवम् उर्फ काकू को गिरफ्तार किया। आरोपी के ठिकाने पर दबिश के दौरान करीब 7 ग्राम चिट्टा और बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को आज 3 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।









