15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

चार दिन बाद भी डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे थाना प्रभारी और खनन माफिया…

Ashoka Times…26 दिसंबर 23 पांवटा साहिब

22 दिसंबर 2023 को डीसी सिरमौर द्वारा कुछ मार्गों की संवेदनशीलता को देखते हुए समय सारणी बनाकर आदेश जारी किए गए थे चार दिन भी डीसी के आदेश धरातल पर नहीं टिक पाए खनन से भरे वाहन नो एंट्री जोन में धड़ल्ले से भाग रहे हैं।

डीसी सिरमौर द्वारा 22 दिसंबर को स्थानीय प्रशासन के माध्यम से आदेश जारी किए गए थे जिसमें विश्वकर्मा चौक से देवी नगर रामपुर घाट और बाईपास शुभ खेड़ा, शिवापुर, बांगरन पुरूवाला मार्ग सहित तारूवाला चौक को खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया था डीसी के इन आदेशों को पालन करवाने की जिम्मेदारी पांवटा पुलिस को भी सौंपी गई थी, देखने में मिल रहा है कि विश्वकर्मा चौक देवी नगर रामपुर घाट इस मार्ग पर अभी लगातार रेत बजरी से भरे ट्रैक्टर और भारी वाहन दिन रात दौड़ रहे हैं उन पर किसी तरह से भी डीसी सिरमौर के आदेश लागू नहीं करवाए जा सके हैं।

मंगलवार को भी विश्वकर्मा रामपुर घाट देवी नगर मार्ग पर रेत बजरी से भरे ट्रैक्टर और बड़े वाहन दौड़ते नजर आए । सबसे अधिक आदेशों की धज्जियां पांवटा सदर थाना के अंतर्गत उड़ाई जा रही है चाहे बद्रीपुर चौक हो विश्वकर्मा चौक या बायपास चौक सभी पर पुलिस तनाती के बावजूद धड़ल्ले से अवैध खनन लेकर वहां दौड़ रहे हैं।

बता दे की खनन माफिया के लोग बेखौफ होकर बोल रहे हैं कि पुलिस को हर हफ्ता देते हैं इसलिए वह हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते आदेशों को कैसे पालन करना है और हमारे अवैध खनन से भारी वाहनों को कैसे बचाना है यह उन्हीं की जिम्मेदारी है।

उधर लोगों का कहना है कि अगर डीसी के आदेशों को इस तरह से पुलिस ठेंगा दिखाएंगी तो आम आदमी को अपराधियों से कैसे बचाएगी।

वही इस बारे में सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट गुंजित चीमा ने बताया कि इस अधिसूचना को माइनिंग अधिकारी उपमंडल पुलिस अधिकारी अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को धरातल पर लागू करने के लिए भेजा गया अगर इस अधिसूचना के बावजूद भी प्रतिबंधित सड़कों पर नो एंट्री जोन में खनन से भरे वाहन दौड़ रहे हैं तो यह बेहद खेद का विषय है उन्होंने कहा कि वह शिमला में ट्रेनिंग पर आए हैं लेकिन वह पूरा प्रयास करेंगे की अधिसूचना को धरातल पर लागू किया जाए।

नशे में धुत बाइक सवार युवाओं ने कार को मारी टक्कर, एक गंभीर घायल….

पांवटा साहिब में इन मार्गों पर नहीं चलेंगे ट्रक, ट्रेक्टर, डम्पर, टिप्पर….

वन मित्र भर्ती को लेकर विधानसभा घेराव कर चुकी Bheem Army ने सुक्खू सरकार को दी कड़ी चेतावनी..

अनियंत्रित हो गाड़ी खाई में गिरी…ढाई वर्षीय मासूम की मौत अन्य गंभीर घायल 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles