16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

चाइना बाजार लगाने पर हिमाचल में व्यापारियों ने सौंपी तहसील में चाबियां… सड़कों पर उतरे व्यापारी…

 

Ashoka Times….13 November 2024

हिमाचल प्रदेश में चाइना बाजार को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। नेरवा में चाइना बाजार लगाने पर विरोध स्वरूप व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर चाबियां तहसील कार्यालय में जमा करवा दी।

चाईना बाजार मेले के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश सातवें आसमान पर है। बुधवार सुबह से ही सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर चाबियां तहसील कार्यालय में जमा करवा दी हैं। इस दौरान करीब पांच सौ दुकानदारों ने डुंडी मंदिर से मेला स्थल तक मेले के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला।

व्यापार मंडल ने दोटूक चेतावनी दी है कि जब तक मेले को बंद नहीं किया जाता, बाज़ार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह भी चेतावनी दी है कि यदि मेला आयोजक होश में न आए, तो व्यापारी अपने परिवारों के साथ मेला स्थल के बाहर अपना डेरा जमा देंगे। उधर, प्रशासन भी अभी तक इस विवाद को समाप्त नहीं कर पाया है। एसडीपीओ चौपाल सुशांत शर्मा ने नेरवा पंहुच कर खुद कानून व व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles