10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

ग्रामीण बोले पंचायत ने धोखे में रखकर चार क्रशरों की दे दी NOC…..

ग्रामीण बोले पंचायत ने धोखे में रखकर चार क्रशरों की दे दी NOC…..

Ashoka Times….8 October 2024

ऊना जिला मुख्यालय के निकट स्थित ग्राम पंचायत बसाल के ग्रामीण सोमवार को अपनी ही पंचायत के खिलाफ डीसी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने उन्हें धोखे में रखकर एक साथ चार नए क्रशर उद्योगों के लिए एनओसी (NOC) जारी की है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई ग्राम सभा की बैठक में उन्हें डस्टबिन बताकर कोरम पूरा कर लिया गया, जबकि क्रशर उद्योगों को एनओसी देने पर किसी भी ग्रामीण से चर्चा नहीं की गई। उनका कहना है कि पंचायत में पहले से तीन क्रशर उद्योग सक्रिय हैं, और अब चार और उद्योगों की अनुमति देने से उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर एनओसी को रद्द नहीं किया गया तो उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल होंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि पहले से चल रहे क्रशर उद्योगों के कारण उन्हें धूल-मिट्टी और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नए उद्योगों के कारण उनकी स्थिति और बिगड़ जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत के क्षेत्र में एक भी क्रशर उद्योग वे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

डीसी जतिन लाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से सभी रिकॉर्ड मांगे जाएंगे और इस मामले की जांच अतिरिक्त उपायुक्त को सौंप दी गई है, ताकि जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार की जा सके और उचित कदम उठाए जा सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles