Home / Himachal Pradesh / गिरिपार क्षेत्र के सुमित शर्मा और कृतिका खेलेंगे राज्य स्तरीय कबड्डी…

गिरिपार क्षेत्र के सुमित शर्मा और कृतिका खेलेंगे राज्य स्तरीय कबड्डी…

गिरिपार क्षेत्र के सुमित शर्मा और कृतिका खेलेंगे राज्य स्तरीय कबड्डी…

Asokatime’s…6 September 

animal image

सिरमौर संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले शिक्षा खंड राजकीय माध्यमिक पाठशाला मण्डवाच के 2 विद्यार्थियों का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

AQUA

वही अंडर-19 छात्र वर्ग में सुमित शर्मा और कृतिका अब हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दोनों विद्यार्थियों के चयन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कृतिका जिला स्तरीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर भी चुनी गई। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य सतीश ठाकुर सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर उनके माता-पिता को बधाई दी है।

AQUA

मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के इस स्कूल में न तो कोई डीपी तैनात है और न ही कोई पीटीआई। बावजूद इसके विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

वही, स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश ठाकुर ने बताया कि स्कूल में कोई डीपी और पीटीआई टीचर मौजूद नहीं है, दोनों पद काफी लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। इसके अलावा मेडिकल व नॉन मेडिकल दोनों संकाय के पद भी खाली चल रहे है। सिमित सुविधाओं में भी स्टाफ के सभी शिक्षकों ने बच्चों को खेलों की तैयारी करवाई जिसका नतीजा आज सभी के सामने है।

उन्होंने बताया कि तैयारी करवा रहे शिक्षक सुबह 8 बजे मैदान में पहुंच जाते थे और शाम को भी तकरीबन 7 बजे तक मैदान में बच्चों के साथ तैयारी में जुटे होते थे। वही अब हिमाचल का प्रतिनिधित्व भी स्कूल के 2 बच्चे करेंगे।

प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षकों की हमेशा से कोशिश यही रही है कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की खेल की और भी रूचि बनाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *