9.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

खड्ड में डूबने से IIT बीटेक छात्र की दर्दनाक मौ#त…

खड्ड में डूबने से IIT बीटेक छात्र की दर्दनाक मौ#त…

Ashoka time’s…12 May 26

हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद की आईआईटी मंडी के बीटेक प्रशिक्षु छात्र की रियागड़ी खड्ड में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान विपिन कुमार (21) पुत्र कपिल कुमार निवासी वार्ड-1 ओल्ड सिटी लोहारू, जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है।

हादसा कमांद क्षेत्र में उस समय हुआ जब परीक्षाएं खत्म होने के बाद मौज-मस्ती के लिए छात्र नहाने निकले थे। विपिन को तैरना नहीं आता था।

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद छात्र को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह अचेत हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी कमांद की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची। एएसआई गजेंद्र पाल के नेतृत्व में पुलिस ने युवक को तत्काल जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वह आईआईटी मंडी में बीटेक आउटगोइंग बैच का छात्र था और डेटा साइंस से संबंधित पढ़ाई कर रहा था।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार डॉ. केएस पांडे ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles