7.5 C
New York
Tuesday, November 24, 2026

कालाअंब में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने राहगीरों को रौंदा…1 की मौ#त अन्य घायल

animal image

कालाअंब में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने राहगीरों को रौंदा…1 की मौ#त अन्य घायल

Ashoka time’s…20 September 26

कालाअंब में शनिवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर राहगीरों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, जबकि तीन से चार लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, घटना की पूरी तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है और मृतकों व घायलों की वास्तविक संख्या पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। यह भी जानकारी मिली है कि हरियाणा में दाखिल होने के बाद बेकाबू ट्रक ने एक दुकान को भी हिट किया। चालक को हरियाणा के सढौरा क्षेत्र में हिरासत में लेने की अपुष्ट सूचना भी है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। घायलों को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, कालाअंब पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि,साफ़ नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि ये बेकाबू ट्रक एक लोहा उद्योग से निकला था। वापसी में ये हादसा हुआ।

हादसे के कारणों और दुर्घटना में शामिल वाहनों तथा घायलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles