Home / News / कालाअंब में पेशे से ठेकेदार की लोहे की रॉड से हत्या… आरोपी गिरफ्तार

कालाअंब में पेशे से ठेकेदार की लोहे की रॉड से हत्या… आरोपी गिरफ्तार

कालाअंब में पेशे से ठेकेदार की लोहे की रॉड से हत्या… आरोपी गिरफ्तार

Asokatime’s…28 October

animal image

सिरमौर नाहन क्षेत्र कालाअंब में पेशे से ठेकेदार की सरिया रोड से हमला कर हत्या का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक व्यक्ति की पहचान अरविंद 34 वर्षीय के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है अरविंद पर लोहे की रॉड से ए दर्जन से अधिक बार वार किए गए हैं

animal image

पुलिस ने बिहार के मोतिहारी के रहने वाले टुन्नू पासवान के बयान पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

वारदात की वजह हालांकि लेन–देन से जुड़ी बताई जा रही है, लेकिन यह भी जानकारी सामने आ रही है कि गाली गलौज से तिलमिलाए रमेश दास ने उस समय अरविंद पर हमला किया, जब वो शौच के लिए बाथरूम में गया था।

टुन्नू पासवान ने पुलिस को बताया कि वो करीब 5 महीने से अंबिका अलॉयज कंपनी में लेबर का काम करता है। मृतक ठेकेदार अरविंद सिंह भी उसी के गांव का रहने वाला था। बीती रात 9:15 बजे के आसपास वो अपने कमरे में रोटियां बना रहा था। इसी दौरान यह वारदात घटित हुई।

उधर पुलिस के मुताबिक वारदात में रमेश राज ने गुड्डू नाम के मजदूर पर भी हमला करने की कोशिश की।

देर रात ठेकेदार को घायल हालत में कालाअंब के अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों  ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर शुक्रवार को पुलिस ने नाहन मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons