काला अम्ब सड़क हादसा: दो लोग घायल…मामला दर्ज
Ashoka time’s…22 September 26
दिनांक 21/09/26 को पुलिस थाना काला आम्ब में ओम प्रकाश, निवासी गांव इस्लामनगर, डाकखाना व तहसील सढौरा, जिला यमुनानगर ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 21-09-2026 को यह अपनी मोटर साईकिल नं० HR 71E-8968 से कंपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जब यह मेन थाप्पल, नजद स्लीपवेल कंपनी के पास पहुंचा तो पीछे से एक अन्य मोटर साईकिल नं० HR 02 AD-4504 का चालक बड़ी तेज रफ्तारी व लापरवाही से आया तथा ओवरटेक करते हुए सड़क पर पैदल जा रही एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उक्त महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में चोटें आईं। टक्कर के बाद आरोपी की मोटर साईकिल भी सड़क पर गिर गई।मौके पर नाम-पता पूछने पर मोटर साईकिल चालक ने अपना नाम पंकज शर्मा पुत्र श्री रमेश शर्मा, निवासी गांव सढौरा, जिला यमुनानगर (हरियाणा) बताया तथा घायल महिला की पहचान श्रीमती हेमा देवी पत्नी श्री रविन्द्र प्रसाद भगत, निवासी बहादुरपुर पटोरी, जिला समस्तीपुर (बिहार), हाल निवासी मेन थाप्पल के रूप में हुई।घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया है। । जिस पर पुलिस थाना काला आम्ब में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है ।

