11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

एक कॉल पर घर में इलाज की सुविधा होगी मुहैया…मुख्यमंत्री ने दिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश….

Ashoka Times….18 November 2024

हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को एक बड़ी समस्या से निजात दिलाई है उन्होंने ऐलान करतेहए कहा कि 70 साल से अधिक के बुजुर्गों का घर पर ही इलाज किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग को फोन पर सूचना देने के बाद मोबाइल एंबुलेंस घर जाएगी। इसमें एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट और नर्स होंगी। इस एंबुलेंस में दवाइयां, ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य जरूरी उपकरण भी रहेंगे।

इस मौके पर उपचार करने के बाद डॉक्टर को लगे कि मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है तो उन्हें साथ ही लाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मरीजों के घर-द्वार पर ही टेस्ट भी होंगे। इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन घर भेजी जाएगी। इसके लिए मरीज या उनके तीमारदारों का मोबाइल नंबर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को इस योजना को जल्द शुरू करने को कहा है।

जिलों में नजदीकी अस्पताल से लोगों के घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जाएंगी। यह सुविधा अभी उन क्षेत्रों व पंचायतों में होगी जहां सड़क सुविधा रहेगी। उपचार और दवाएं निशुल्क दी जाएंगी। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सीएम सुक्खू ने विभाग को इस दिशा में काम करने को कहा है। विभाग ने भी मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इस योजना को जल्दी से धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles