16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ए के एम स्कूल के 21 विद्यार्थी हिमाचल स्कूल बोर्ड की मेरिट में शामिल….

Ashoka time’s…1 December 25

एकेएम पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल ददाहू के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा मार्च 2025 में आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के कुल 21 मेधावी विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर मेरिट प्रमाण पत्र हासिल किए हैं, जिनमें कक्षा दसवीं के 16 तथा कक्षा जमा दो के 5 छात्र-छात्राएँ शामिल हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इन विद्यार्थियों में जमा दो से सान्या मारिया (50), प्रगति (61), युक्ति (86), दर्शील (108), मेनुका (115), तथा दसवीं से साक्षी (37), यश (49), समृद्ध (58), रिद्धि (68), स्नेहा (79), सक्षम सूद (80), शिखा (96), आर्यन (112), याचिका (114), दिव्यांश (123), भावना (133), युवराज (136), प्रिया (148), आदर्श (153), अंशुल (160) व युवराज शर्मा (163) शामिल है। विद्यालय प्रबंधन समिति व समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह गौरव सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस सफलता से विद्यालय का मान बढ़ा है तथा क्षेत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई दिशा मिली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles