15.7 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

अश्लील फोटो दिखाकर कर रहा था ब्लैकमेल…अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ashoka Times…30 July 23 Himachal Pradesh 

19 वर्षीय किशोरी की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।

पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय पीड़िता ने बताया है कि उसका एक पड़ोसी युवक उसे करीब 1 साल से परेशान कर रहा है। इस युवक ने अपने मोबाइल में युवती की कोई फोटो खींची है। उसी को दिखाकर युवती को लगातार ब्लैकमेल करता रहा है। यहां तक कि युवती को शारीरिक संबंध नहीं बनाने की सूरत में इस फोटो को वायरल करने की धमकियां दी जाती है।

 

यहां तक कि युवती के शिक्षण संस्थान पहुंचकर भी उसे और उसकी सहेलियों को परेशान करना शुरू कर दिया गया है।

युवती ने बताया कि आरोपी युवक अपने मकान की छत पर खड़े होकर उसे अश्लील इशारे भी करता है।

 

हालांकि पीड़िता ने बदनामी के डर से अपने माता-पिता को भी कभी यह बात नहीं बताई। जबकि पुलिस के पास शिकायत करने पर आरोपी ने यह कह डाला कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। युवती ने बताया कि उसी का एक अन्य साथी रोहित भी उसे ब्लैकमेल करता है और उसने युवती से फोटो की एवज में 10 हज़ार रुपये की मांग कर डाली। इन्ही हालातों में पीड़िता की मां को पूरी घटना का पता चल गया।

 

जिसके बाद युवती की मां ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर डाली।मारपीट की घटना में एक महिला ने भी युवाओं का साथ दिया। मां को बचाने गई पीड़िता के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। और आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया का कहना है कि पुलिस ने मामले के संबंध में महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

15 परिवारों के मकान हो सकते हैं जमींदोज़…प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप 

स्मैक सहित 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार ….

पंचायत सचिव बोले लाखों के फर्जी बिल पास नहीं किए तो प्रधान ने लगा दिए झूठे आरोप…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles