=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
17.2 C
New York
Sunday, October 11, 2026

अवैध-अवैज्ञानिक कार्यों के विरोध में सड़कों पर उतरे भूतपूर्व सैनिक और वसुंधरा समिति…

Ashoka time’s…28 September 26

संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में अवैध व अवैज्ञानिक के खिलाफ वसुंधरा संरक्षण समिति व भूतपूर्व सैनिक संगठन आदि संगठनों द्वारा सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।

पूर्व सैनिक संगठन सिरमौर के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक, वसुंधरा संरक्षण समिति अध्यक्ष रणजीत चौहान व पीएपीएन कार्यकर्ता सुमित्रा शर्मा आदि के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान विश्रामगृह परिसर से मुख्य बाजार होते हुए मिनी सचिवालय तक रैली निकाली गई और SDM संगड़ाह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्य बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर उपमंडल में करीब 782 बीघा भूमि पर चल रही अवैध व वैज्ञानिक चूना पत्थर खदानों को बंद करने की शपथ ली गई। गौरतलब है कि, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी के निधन के बाद संगड़ाह में अवैध व अवैज्ञानिक चूना पत्थर खदानों के खिलाफ यह पहला प्रदर्शन हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles