12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

अफीम और 407 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार…मामला दर्ज

Ashoka time’s…11 December 25

पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने गश्त और अपराधों की रोकथाम के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुफ्टू की ओर से स्कूटी पर दो व्यक्ति राजकुमार उर्फ़ बाजी और संजय कुमार कुनिहार की तरफ आ रहे हैं, जो लंबे समय से अफीम और चरस की बिक्री में संलिप्त हैं और आज भी भारी मात्रा में नशा बेचने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता से नाकाबंदी की और संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 101 ग्राम अफीम और 407 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार (44), पुत्र शालिग राम, निवासी गांव काटल और राजकुमार उर्फ़ बाजी (42), पुत्र अमीचंद, निवासी गाँव रॉ, डाकखाना मंजू, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles