Ashoka Times…2 September 2026
पांवटा साहिब जैसे संवेदनशील थाने में लगातार अपराध और नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाले थाना प्रभारी कुलवंत कवंर का तबादला कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत पांवटा साहिब थाना प्रभारी कुलवंत सिंह कंवर का तबादला किया गया है। उनके तबादले के बाद स्थानीय लोगों के बीच मायूसी देखी जा रही है। बता दे कि थाना प्रभारी द्वारा न केवल अपराध पर बल के नशे पर भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही थी इसके अलावा उन्होंने शहर के अधिकतर लोगों का भी भरोसा जीता था।
स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल को सख्त कानून-व्यवस्था, अपराध के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और नशे के विरुद्ध अभियान के लिए याद किया जा रहा है। विशेष रूप से नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान नशीली दवाइयों, कैप्सूल और अन्य अवैध पदार्थों की बरामदगी के मामले सामने आए।
उनके कार्यकाल में हत्या और एक नाबालिग बच्ची से जुड़े गंभीर अपराध के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपीयों को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। इस कार्रवाई में साइबर सेल और अन्य पुलिस टीमों की मदद ली गई थी।
जनता के बीच बनाई खास पहचान
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुलवंत कंवर का पुलिसिंग का अंदाज सख्त होने के साथ-साथ आम जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई वाला रहा। यही वजह है कि उनके तबादले के बाद लोग उनके कार्यकाल की सराहना कर रहे हैं।
हालांकि तबादला पुलिस विभाग की प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन पांवटा साहिब में उनके कार्यकाल के दौरान अपराध और नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई को स्थानीय लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

