9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

अंजू वर्मा होंगी इनरव्हील क्लब की नई अध्यक्ष…ग्रामीण क्षेत्रों में होगा जागरूकता अभियान…अंजू

Ashoka Times…17 July 23 paonta Sahib

पांवटा साहिब में इनरव्हील क्लब का कार्यभार नई अध्यक्ष अंजू वर्मा को सौंपा गया है वह क्लब की अध्यक्ष होंगी। वहीं उन्होंने कहा कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

बता दें कि रविवार को इन्नरव्हील क्लब पाँवटा साहिब का कार्यभार समारोह बातापुल स्थित होटल ग्रैंड रिवेयरा में धूमधाम से आयोजित किया गया।गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने शिरकत की। द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चैयरमैन सीमा कपूर रही।

नई प्रेजिडेंट अंजू वर्मा ने कहा कि आगामी नए सत्र में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के लिए कार्य करेंगी। और इस वर्ष वे ग्रामीण इलाकों का भी रुख करेंगे। गांव के लोगों को जागरूक करेंगे तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा करेंगे। इसके लिए चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मानसिक शांति के लिए भी वर्कशॉप लगाई जाएगी। इसके अलावा भी कई सामाजिक कार्य किए जाएंगे।

उसके बाद कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की पूर्व प्रधान प्रभजोत कौर ने बीते वर्ष में किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब लगातार गरीब, असहाय और महिलाओं के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

इस वर्ष इनरव्हील क्लब की कमान अंजू वर्मा को सौंपी गई है। उन्हें प्रधान बनाया गया है। और शिवानी वर्मा को महासचिव पद पर चुना गया है। विधिवत उन्हे कार्यभार दिया गया।

इन्नरव्हील क्लब की कमान अंजू वर्मा को, शिवानी वर्मा सेक्रेट्री और सुप्रिया खुराना कोषाध्यक्ष होंगी।

SDM गुंजित चीमा ने दी बधाई …

गेस्ट ऑफ ऑनर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बधाई दी एंव समाज में सेवा के कार्य इसी तरह करने का आह्वान किया। हाल ही में प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सभी समाजसेवी क्लब को आपदा की इस घड़ी में सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

चीफ गेस्ट सीमा कपूर, डिस्ट्रिक्ट चैयरमैन ने कहा कि यह प्रयास रहे कि सिस्टम पेपललैस हो, मोबाइल पर लिखने का काम हो ताकि पेड़ों को बचाया जा सके। रिसाइकल और रियूज पर फोकस कीजिए। सेवा करते हुए एंज्वॉय करें तभी दिल से सेवा होगी। इस दौरान दो बच्चियों को साइकिल भी भेंट की।

इस मौके पर चीफ गेस्ट और गेस्ट ऑफ ऑनर के साथ साथ नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर, अरूण शर्मा, इन्नरव्हील क्लब की प्रेजिडेंट अंजू वर्मा, सेक्रेट्री शिवानी वर्मा, पूर्व प्रेजिडेंट प्रभजोत कौर, सुनीता शर्मा, कृष्णा धीमान, सोमेश वर्मा, एनपीएस सहोता, अरूण गोयल, राकेश रहल, रोटरी प्रेजिडेंट कविता गर्ग, विनय चंडालिया, सखी प्रेजिडेंट मीनाक्षी रहल, गुरदीप सिंह, गुरमीत कौर, राकेश गर्ग, अरविंद मारवाह, अंशुल गोयल, डाॅ हरलीन कौर आदि मौजूद रहे।

ये है इन्नरव्हील की टीम:

प्रेजिडेंट- अंजू वर्मा 

वाइस प्रेजिडेंट- रितु गुप्ता 

सेक्रेट्री- शिवानी वर्मा 

कोषाध्यक्ष- सुप्रिया खुराना 

एडिटर- हरलीन कौर

आईएसओ- चारूल गोयल 

आईपीपी- प्रभजोत कौर 

एग्जीक्यूटिव मेंबर्स:

डाॅ कंचन खेड़ा, गुरमीत कौर नारंग, निर्मित कौर, कविता गोयल, सुनीता शर्मा और नीना गोयल रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles