Home / Health / TB उन्मूलन के लिए 100 डे टीबी कैंपियन लॉन्च…जड़ से खत्म हो टीबी…SDM 

TB उन्मूलन के लिए 100 डे टीबी कैंपियन लॉन्च…जड़ से खत्म हो टीबी…SDM 

TB उन्मूलन के लिए 100 डे टीबी कैंपियन लॉन्च…जड़ से खत्म हो टीबी…SDM 

Ashoka Times….7 December 2024

animal image

शनिवार को स्वास्थ्य खंड राजपुरा सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब में 100 डे टीबी कैंपियन लॉन्च किया गया जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा साहिब रहे।

AQUA

इस मौके पर एसडीएम गुंजित चीमा ने इस गंभीर बीमारी को खत्म करने के लिए उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों डॉक्टर को प्रोत्साहित किया कि वह परिवारों में फैली इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म करने का प्रयास करें ताकि लोग अपना जीवन बेहतर तरीके से जी पाएं।

इस बारे में जानकारी देते हुए बीएमओ के एल. भगत ने बताया कि टीबी (TB) उन्मूलन के लिए 100 दिन तक एक कैंपियन लॉन्च किया गया है । जिसमें स्वास्थ्य विभाग की और से स्वास्थ्य कर्मियों सहित आशा वर्कर द्वारा मुख्य भूमिका निभाई जाएगी। और 100 दिनों तक लगातार कैंपियन की जाएगी।

AQUA

अगले 100 दिनों तक आशाएं अपने-अपने एरिया में ऐसे मरीजों का पता लगाएंगी जिन्हें लंबे समय से खांसी है, लगातार वजन गिर रहा है, व हल्का बुखार रहता है, ऐसे सभी बीमार लोगों को टीबी के लक्षणों की जांच कर उनको टीबी के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी ।

वही इस बारे में सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर ठाकुरदास ने बताया कि टीबी मरीजों को और उनके लक्षणों को जानकर उनकी जांच की जाएगी। इस सर्वे के लिए आशा वर्कर को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे फील्ड में जाकर सर्वे करेंगी । इस दौरान मरीज को फील्ड में ही एक्स-रे करवाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons