STF टीम की कार्रवाई.. 17.99 ग्राम चिट्टे सहित आरोपी गिरफ्तार
Ashoka time’s…12 April 26
हिमाचल प्रदेश के अंब क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कांगड़ा की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आदर्श नगर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 17.99 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भागमल उर्फ बब्बू निवासी आदर्श नगर, अंब के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईयू कांगड़ा की टीम गत दिवस अंब क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आदर्श नगर वार्ड नंबर-6 स्थित विश्वकर्मा सर्विस प्वाइंट पर कार्यरत भागमल उर्फ बब्बू अवैध रूप से चिट्टा की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है।







