Ashoka time’s…28 Feburary 26

सिरमौर व शिमला जिला के कई गांवों व कस्बों को जोड़ने वाले NH 707 के निर्माण कार्य में निजी कंपनी RGB व संबंधित अधिकारियों पर अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाते हुए नाथूराम चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज एक बार फिर SDM office कफोटा में ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर कमरऊ गांव के समीप तय मानकों के हिसाब से सड़क निर्माण नही हुआ है और इस बारे RGB Company, MoRTH व प्रशासन द्वारा पिछले ज्ञापन पर स्थिति स्पष्ट नही की गई है। एसडीएम की गैरमौजूदगी में उनके कार्यकाल में ज्ञापन सौंपा गया। शिलाई से विधानसभा प्रत्याशी रहे चुके नाथूराम ने कहा कि, कफोटा में सड़क तंग होने के चलते गत वर्ष एक हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की दुखद मृत्यु भी हो चुकी है।







