10.9 C
New York
Monday, October 26, 2026

POCSO मामला: 3आरोपियों को 29 तक मिली पुलिस रिमांड…

POCSO मामला: 3आरोपियों को 29 तक मिली पुलिस रिमांड…
Ashoka time’s…26 October 26

संगड़ाह। पुलिस थाना संगड़ाह में नाबालिक से यौन उत्पीडन अथवा पोक्सो के मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों को जहां Court ने 29 अक्टूबर तक की पुलिस हिरासत में भेजा, वहीं शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में कल हिरासत में लिए गए दो लोगों को आज SDM Court संगड़ाह में पेश किया गया। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार POCSO Act के तहत गिरफ्तार हुए लोगों में अनूप कुमार पुत्र रण सिंह निवासी गांव भावण तहसील संगड़ाह, अशोक कुमार पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव धमास व सन्दीप पुत्र सूरत राम निवासी गांव मण्डोली, तहसील संगड़ाह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, Childline के माध्यम से नाबालिग लड़की के कथित विवाह के नाम पर यौन उत्पीडन का मामला सामने आया है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने के मामले में रविवार को कांशी राम पुत्र मिमतू निवासी गांव रेडली उम्र 60 साल तथा हीरा सिह पुत्र मिमतू निवासी गांव व रेडली तहसील संगड़ाह 62 साल को गिरफ्तार किया गया है। DSP संगड़ाह मंगत राम व ASP सिरमौर ने दोनों मामले की पुष्टि करते हुए विस्तृत जानकारी लेने के लिए Police Station संगड़ाह में संपर्क करने को कहा। थाने की मुख्य आरक्षी ने जांच अधिकारी ASI सतीश के मोबाइल पर बात करने को कहा जबकि, ASI अनुसार वह आज बाहर है और अभी उनके पास जानकारी उपलब्ध नहीं है। दोनों मामले में कल से अब तक SP office से Press note आना शेष है, जिसके कारण ज्यादा जानकारी उपलब्ध होना शेष है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles