Home / Crime/ Accident / NTT के फर्जी डिप्लोमा बांट रहे पांवटा साहिब के कईं इंस्टिट्यूट…होगी जांच…

NTT के फर्जी डिप्लोमा बांट रहे पांवटा साहिब के कईं इंस्टिट्यूट…होगी जांच…

NTT के फर्जी डिप्लोमा बांट रहे पांवटा साहिब के कईं इंस्टिट्यूट…होगी जांच…

Ashoka Times…19 June 2025

animal image

पांवटा साहिब के कई शिक्षण संस्थान एनटीटी के फर्जी डिप्लोमा बांट रहे हैं! बीते दिनों हुई एनटीटी की भर्ती में भी सैकड़ो फर्जी डिप्लोमा बनाने की बात सामने आ रही है।

पांवटा साहिब में एनटीटी भर्ती के दौरान फर्जी सर्टिफिकेट-डिप्लोमा बनाने के मामले सामने आ रहे है। हालांकि है अभी जांच का विषय है कि कौन-कौन से इंस्टिट्यूट इस गोरख धंधे में शामिल है। बताया जा रहा है कि NTT भर्ती से कुछ दिन पहले ही पांवटा साहिब के चार-पांच इंस्टीट्यूट्स द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बना कर चांदी लूटी गई। 

animal image

सूत्रों की माने तो मुंबई की एक साइट है जहां पर पांवटा साहिब के कई इंस्टीट्यूट्स ने एंट्री कर फर्जी डिप्लोमा बनवाएं हैं। जल्द ही इस वेबसाइट और उन इंस्टिट्यूट का भी खुलासा किया जाएगा जो इस पूरे धंधे में शामिल है। शहर के कईं जाने-माने इंस्टिट्यूट्स ने एक सप्ताह के भीतर 1500 से अधिक फर्जी सर्टिफिकेट बनवाएं है। सबसे बड़ी बात यह है कि जब वर्ष 2014 में एनटीटी कोर्स बंद कर दिए गए थे तो आखिर इतनी बड़ी संख्या में कहां से सर्टिफिकेट लोगों के पास आ गए है। सूत्रों की माने तो पोंटा साहिब में रोजगार कार्यालय में करीब 400 लोगों के एनटीटी सर्टिफिकेट रजिस्टर है, लेकिन जब भर्ती ओपन होती है तो एक सप्ताह के भीतर यह संख्या 1500 से अधिक पहुंच जाती है। दर असल मुंबई की एक वेबसाइट पर इस पूरे फर्जी वाडे का खुलासा हो सकता है। जहां पर एनटीटी डिप्लोमा कॉरेस्पोंडेंस रेगुलर के लिए अप्लाई किया जा सकता है।

पांवटा साहिब के निजी शिक्षण संस्थानों में चल रहा गोरखधंधा….

सूत्रों की जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के चार से पांच निजी संस्थाओं ने मुंबई की एक शिक्षण संस्थान से टाई-अप किया हुआ है ।1500 से अधिक फर्जी डिप्लोमा बनवाए गए हैं। प्रत्येक सर्टिफिकेट के ₹15000 देने की भी सूचना है । अगर 2 वर्षों का फर्जी एनटीटी डिप्लोमा चाहिए तो पैसे दो और डिप्लोमा लो वाली कहानी सामने आ रही है। 

वही जब इस बारे में एसडीएम गुंजित सिंह चीमा पांवटा साहिब से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह की सूचना उन्हें भी मिली थी और उन्होंने एक इंस्टिट्यूट में जांच भी की है। जो की संदिग्ध है। फिलहाल डीसी सिरमौर को इस पूरे जानकारी से अवगत करवाया जाएगा और उसके बाद सभी इंस्टीट्यूट्स की जांच की जाएगी।

उन्होंने सभी युवाओं से किसी भी तरह के फर्जी डिप्लोमा या सर्टिफिकेट न लेने की अपील की है । उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जी सर्टिफिकेट और डिप्लोमा आपके पूरे करियर को खतरे में डाल सकते हैं। इसलिए अच्छे इंस्टीट्यूट से कोई भी सर्टिफिकेट या डिप्लोमा मेहनत करके हासिल कीजिए ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons