11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

IIM के गेट पर व्यापारियों का हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस…

स्थानीय व्यापारियों ने लगाए करोड़ों गमन के आरोप…

Ashoka Times….2 मई 2024

पांवटा साहिब के आईआईएम के बाहर एक दर्जन के करीब व्यापारियों द्वारा हंगामा किया गया इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची है बता दें कि kcpl कंपनी के ठेकेदार पर करोड़ों रुपए के गमन के आरोप व्यापारी लगा रहे हैं।

पांवटा साहिब के आईआईएम में उसे वक्त हंगामा हो गया जब गेट पर 50 के करीब व्यापारियों ने kcpl ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मुर्दाबाद के नारे लगाए इस दौरान अमित गोयल, सुभाष, विशाल कपूर, दिनेश गुप्ता, सहित एक दर्जन के करीब व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आईआईएम में सीपीडब्ल्यूडी द्वारा केसीपीएल कंपनी को वर्क टेंडर दिया गया था कंपनी पांवटा साहिब के एक दर्जन से अधिक व्यापारियों से रेत बजरी हार्डवेयर का सामान सीमेंटे पाइप टाइल जैसा करोड़ों रुपए का सामान लिया लेकिन अब पेमेंट करने की बारी आई तो कंपनी व्यापारियों को लारे दे रही है।

व्यापारियों ने बताया कि 5 करोड रुपए के करीब कंपनी पर बकाया है कंपनी पांवटा साहिब के व्यापारियों का पैसा देने के बजाय व्यापारियों को ही उल्टा धमका रही है।

दूसरी और वीरवार को आईआईएम में सीपीडब्ल्यूडी के डायरेक्टर एक्सईएन और आईआईएम के उच्च अधिकारियों के साथ केसीपीएल कंपनी के मलिक मौके पर पहुंचे हुए थे जिसको लेकर पांवटा साहिब के एक दर्द व्यापारी और 50 के करीब व्यापारी आईआईएम के बाहरी इकट्ठा हो गए और उन्होंने सभी उच्च अधिकारियों से करोड़ों रुपए की पेमेंट को लेकर अपना पक्ष रखा।

वहीं पांवटा साहिब के स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि सुबह से वह आईआईएम के बाहर बात करने के लिए खड़े हैं लेकिन कोई भी समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है हालांकि जब मीडिया द्वारा आईआईएम के बाहर हो रहे हंगामे को लेकर खबरें प्रकाशित की गई उसके बाद आईआईएम और सीपीडब्ल्यूडी की ओर से व्यापारियों को आश्वासन दिया गया की 4 मई को उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा जिनके भी बकाया पैसे हैं वह दिलाए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles