Home / Crime/ Accident / HIMACHAL PRADESH….दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण…अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

HIMACHAL PRADESH….दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण…अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

HIMACHAL PRADESH….दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण…अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Ashoka Times…

animal image

हिमाचल के मनाली में 2 नाबालिग लड़कियों को किडनैप कर लिए जाने का मामला सामने आया है। दो लड़कियों का एक साथ अपहरण होने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लड़कियों की तलाश में जुट गई है।

AQUA

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम 5 बजे 12 और 14 साल की दो लड़कियां किसी काम की वजह से अपने घर से निकलीं। दोनों लड़कियां आपस में सहेली नहीं हैं। इनमें से एक लड़की मनाली के चचोगा से गायब हुई। उसका नाम अंशिता है और वह आठवीं क्लास में पढ़ती है। दोनों जब शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिवारों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपड़ोस और सगे-संबंधियों को भी फोन कर पूछताछ की गई मगर दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं मिला।

पढ़िए सांसद प्रतिभा सिंह ने एसडीएम से क्यों मांगा सख्त लहजे में जवाब…. 

AQUA

दलित परिवार को मंदिर में पूजा नहीं किए जाने को लेकर मामला दर्ज… मंदिर कमेटी ने आरोप निकारे… 

शनिवार देर शाम तक लड़कियों का कुछ भी पता न चलने पर दोनों के परिवार पुलिस थाने पहुंचे लेकिन वहां उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस अफसरों ने उन्हें यह कहते हुए लौटा दिया कि रविवार तक इंतजार कर लेना चाहिए क्योंकि हो सकता है लड़कियां अपने आप ही लौट आएं।

दादी आई थी शिकायत दर्ज करवाने

रविवार शाम तक जब दोनों लड़कियां नहीं लौटी तो उनकी दादी और मां ने चाइल्ड हेल्प लाइन पर संपर्क किया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम लड़कियों के परिवार के साथ मनाली पुलिस थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर उनकी बच्चियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि दोनों लड़कियों के पास मोबाइल फोन नहीं होने की वजह से पुलिस को उन्हें ढूंढने में परेशानी आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons