Ashoka time’s…11 November 25

सिरमौर जिला के पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व Vice Chairman जय सिंह ठाकुर का बीमारी के चलते गत रात्रि PGI चंडीगढ़ में निधन हो गया।

उपमंडल संगड़ाह के गांव लुधियाना के करीब 85 वर्षीय जय सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आज रेणुका जी में गिरि गंगा के किनारे उनका अंतिम संस्कार होगा। BDC संगड़ाह, क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों व Congress तथा भाजपा नेताओं ने उन्हें निधन पर गहरी संवेदना जताई।







