Home / Crime/ Accident / बर्थडे फंक्शन में सम्मिलित होने जा रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर…दर्दनाक हादसा

बर्थडे फंक्शन में सम्मिलित होने जा रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर…दर्दनाक हादसा

बर्थडे फंक्शन में सम्मिलित होने जा रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर…दर्दनाक हादसा

मौके से चालक फरार

animal image

Asokatime’s 22September 

उपमंडल पांवटा साहिब कालाअंब-देहरादून हाईवे पर क्यारदा में रिश्तेदार के बच्चे के बर्थडे फंक्शन में जा रहे शख्स की मौत हो गई। 

animal image

हादसा, बीती रात करीब पौने 8 बजे का है।चाचा दिलाराम ने बाइक(HP17D-4234)को होटल की दिशा में मोड़ा तो नाहन की तरह से आ रही सफेद रंग की कार ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे के बाद चालक मौके से कार को भगा ले गया।

मिश्रवाला के रहने वाले मोहन लाल ने पुलिस को बताया कि वो अपनी पत्नी, दो बेटियों व बेटे सहित फंक्शन में शामिल होने होटल क्यारदा जा रहा था।

टक्कर के बाद चाचा-चाची व दिवांश सड़क पर गिर गए। तीनों को जख्मी हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चाची बचनी देवी को यमुनानगर रैफर किया गया, इलाज के दौरान चाचा दिला राम ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा-279, 337, 304ए व एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कार पर एप्लाइड फोर लिखा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons