11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

DC साहब सड़क बना दो…स्वर्गीय पति के मेडल ले लो…मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के हालात…क्या है पूरा मामला

Ashoka Times…7 June 23 Himachal 

कारगिल युद्ध सहित 1962 65 और 71 की लड़ाई लड़ने वाले वीर सैनिकों का एक ऐसा गांव जहां आजादी के 8 दशक बाद भी सड़क सुविधा नहीं पहुंची है एक सैनिकों के परिवारों ने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए बेहद मार्मिक शब्दों का इस्तेमाल किया उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व सैनिकों के मैडल ले लीजिए लेकिन हमें सड़क मुहैया करा दो।

समस्या को लेकर डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा से मिले। संयोग यह है कि गांव 6 महीने पहले ही मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा बन गया है, लेकिन हालत नहीं बदले हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन की गोइस पंचायत के खोरड़ गांव ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित है. थक हार कर सोमवार को गांव के आधा दर्जन के करीब पूर्व सैनिक अपने मेडल लौट आने के लिए डीसी कार्यालय हमीरपुर में पहुंचे. ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए प्रयास नहीं किए एक दो बार नहीं बल्कि कई दफा शासन और प्रशासन के समक्ष सड़क निर्माण में पेश आ रही समस्या को रखा.पूर्व में तीन बार डीसी कार्यालय से समस्या का समाधान का आश्वासन देकर यह ग्रामीण घर लौटे हैं. सोमवार को पूर्व सैनिक ग्रामीणों के साथ जब वर्तमान डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा से मिलने पहुंचे तो अहत होकर मेडल लौटाने की पेशकश कर डाली. पूर्व सैनिक की पत्नी अमृत कुमारी ने नम आंखों से अपने स्वर्गीय पति सुविधा उपदेश वर्मा सहित अन्य पूर्व सैनिकों के मेडल लौट आने की पेशकश की. इस पर डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा ने 2 दिन के भीतर समस्या का समाधान कर सड़क का निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

अल्पसंख्यक समुदाय के 1413 लाभार्थियों में 36 करोड़ की राशि वितरित

8 जून को पुरूवाला में मेगा मॉक ड्रिल की जाएगी आयोजित- एसडीएम गुंजीत चीमा

बांगरन पुल रिपेयर में हुए भ्रष्टाचार की होगी जांच…

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई गहरी खाई में गिरा टिप्पर… पढ़िए कैसे बची तीन की जान…

स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी प्लास्टिक फैला रहा कैंसर और अन्य बड़ी बीमारियां… पढ़िए कैसे

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles