13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ऐसे बांट रहा था युवाओं को मौत का सामान … पुलिस ने किया चिट्टे के साथ तस्कर गिरफतार

Ashoka Times…6 June 23 Himachal

हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स के तस्कर चिता भेजने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे ही एक मामले में 30 ग्राम से अधिक चिट्टा एक तस्कर से बरामद किया गया है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम द्वारा हरोली उपमंडल के तहत पड़ते सीमांत गांव बाथड़ी के हनुमान मंदिर के समीप पुलिस नाकाबंदी के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान एक राहगीर वहां से गुजर रहा था जिसने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने शक की बिनाह पर उसे काबू कर लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता पंजाब के नवांशहर जिला निवासी राकेश कुमार बताया।

आरंभिक पूछताछ में जब राकेश कुमार पुलिस के सामने घबराता नजर आया तो पुलिस कर्मचारियों ने उसके बैग की तलाशी लेने का फैसला लिया। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान सहित कुछ अन्य लोगों को मौके पर बतौर गवाह बुलाया गया। राकेश के बैग की तलाशी लेने पर पुलिस कर्मचारियों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस ने आरोपी से करीब 30.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। राकेश कुमार इतनी ड्रग्स कहां से लेकर आया और कहां सप्लाई करने वाला था इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस की नजर अब ड्रग्स तस्करी से जुड़े बड़े मगरमच्छों पर है। ताकि प्रदेश के युवाओं को इनकी गिरफ्त से छुड़ाकर सामान्य जीवन-यापन की तरफ लाया जा सके। डीएसपी ने कहा कि पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और इसी के तहत आगामी कार्रवाई जारी रहेगी।

मेगा मॉक ड्रिल को गंभीरता से लें सभी विभाग-मनेश कुमार यादव

पुराने बस स्टैंड पर खड़ी गाड़ी में भड़की अचानक आग … बमुश्किल बची परिवार की जान

बेटी के शव को ससूराल के आंगन में रख कर किया प्रदर्शन…पढ़िए क्या है पूरा मामला

विश्व पर्यावरण दिवस पर रंगमंच के माध्यम से दिया संदेश…द रोज़ आर्किड…

चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार… पूछताछ जारी

प्रदेश के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता-हर्षवर्धन चौहान

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles