Home / News / गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई…दो युवकों से 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद..

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई…दो युवकों से 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद..

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई…दो युवकों से 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद..

Ashoka time’s…25 March 26

सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देहूंघाट के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से चिट्टा / हेरोइन बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने देहूंघाट क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक ज़ेन एस्टिलो कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार, को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons