23.2 C
New York
Friday, October 16, 2026

युवा मोर्चा चरणजीत ने संकल्प रैली को लेकर की बैठकें…

पाँवटा मंडल से 2100 युवाओं को ले जाने का लक्ष्य… चरणजीत

Ashoka Times…18September 

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी ने युवा विजय संकल्प रैली को मध्य नज़र रखते हुए पोंटा विधानसभा के विभिन्न ग्राम केंद्रों की बैठकें ली।इस रैली को लेकर युवकों में काफ़ी उत्साह नज़र आया चरणजीत चौधरी ने युवाओं को बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा की भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी किसी एक मोर्चे को सम्बोधित करने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह हमारा सोभाग्य भी है और इसके साथ-साथ हमारी ज़िम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहाँ कि पाँवटा मंडल को इस रैली में 2100 युवाओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया हैं।इन बैठकों में व्यवस्था और संख्या को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वो इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में चलें और युवाओं ने भी उनको विश्वास दिलाया की इस रैली को सफल बनाने के लिए पोंटा मंडल अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

यह बैठके सुबह 8 बजे से पुरुवाला कांशीपुर से शुरू हुई। इसके बाद भाटावाली, निहालगढ़-अजौली, मुगलावाला करतारपुर, डोबरी सालवाला, नघेता, राजपुर अंबोया, भगानी, पातलियो, जामनीवाला, कोटड़ी ब्यास में समाप्त हुई।

इस दौरान उनके साथ मण्डल महामंत्री संदीप तोमर, नितिन शर्मा, उपाध्यक्ष तरणजीत गिल, अविनाश झाबा, सुखविंदर सिंह, हेमराज़ चौधरीं सहित अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles