एलपीजी गैस की अफवाहें तेज…ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त नजर… पढ़ें क्या है पूरा मामला
Ashoka Times…17 March 2026
घरेलू एलपीजी को गलत इस्तेमाल, जमाखोरी या महंगे दामों पर बेचने से रोकने के लिए फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर और ऑयल कंपनियां लगातार चेकिंग कर रही हैं। अगर कोई ऐसा काम करते पकड़ा गया तो ब्लैक मार्केटिंग कानून और जरूरी वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
पांवटा साहिब में घरेलू गैस को लेकर अफवाह तेज होने लगी है कई मामले सामने आ रहे हैं कि कईं गैस एजेंसियां महंगे दामों पर गैस सिलेंडर बेच रही है। हालांकि खुलकर कोई भी शिकायत या सामने आने को तैयार नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि एक सिलेंडर जो 950 रुपए का होता है उसे ब्लैक में ₹3000 तक बेचा जा रहा है।
वहीं दूसरी और लोगों में अफवाहों का माहौल गर्म है लोग ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग भी नहीं हो रही है वहीं दूसरी ओर सामने आया है कि गैस एजेंसी भी अभी ज्यादा बुकिंग या 25 दिन से पहले की बुकिंग नहीं ले पा रहे हैं।
वहीं इस बारे में खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास किसी भी तरह की कोई भी शिकायत LPG ब्लैक मार्केटिंग की नहीं आई है उन्होंने कहा कि अगर शिकायत आती है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने कहा वह नियमित तौर पर इंस्पेक्शंस भी आसपास के क्षेत्र और एजेंसियों की कर रहे हैं।

