13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

संगड़ाह आसमानी बिजली गिरने से विधवा महिला का घर जलकर राख….

Ashoka time’s…17 March 

श्री रेणुका जी उपमंडल संगड़ाह के बड़याल्टा गांव में शुक्रवार सायं आसमानी बिजली गिरने से गणेसों देवी नामक विधवा महिला का घर जलकर राख हो गया। आगजनी में घर का सारा सामान जलने से जहां उक्त महिला अपने बेटों के साथ दूसरों घर में रहने पर मजबूर हो गई। 

वहीं पेड़ के साथ बांधी गई दुधारू जरसी गाय की भी आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई। महिला के पति का निधन करीब एक दशक सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी के दौरान हादसे में हो चुका है। इसी गांव संबंध रखने वाले BDC Chairman Sangrah मेलाराम शर्मा ने प्रशासन से इस गरीब परिवार को फौरी राहत जारी करने की अपील करते हुए कहा कि, कल वह खुद भी उन्हें कुछ कपड़े व बर्तन जैसी जरूरी चीजें देंगे। उन्होंने कहा कि, इस बारे नायब तहसीलदार संगड़ाह से उनकी बात हो चुकी है। संगड़ाह मे SDM व तहसीलदार के पद काफी समय से खाली होने से यहां वाहन दुर्घटनाओं व अन्य हादसों से प्रभावित लोगों को समय पर राहत नहीं मिल पा रही है।

गत 2 माह में इस Subdivision में Road Accident मे 9 लोगों की जान जा चुकी है। नायब तहसीलदार मदन लाल ने कहा कि, आज वह फील्ड में थे और उन्होंने पटवारी को कल नुकसान का जायजा लेने को कह दिया है। गौरतलब है कि, विकास खंड अथवा उपमंडल संगड़ाह की करीब 1 लाख की आबादी को यहां Fire Station न होने से खुद ही जोखिम उठाकर अपने घरों की आग बुझानी पड़ती है और सरकारी स्तर पर कोई मदद नहीं मिलती। बड़याल्टा में हुए इस हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि, आसमानी बिजली गिरने के दौरान घर में कोई नहीं था और जानी नुकसान नहीं हुआ। BDC Chairman ने बताया कि, फ़िलहाल ग्रामीणों ने गणेसो देवी को कुछ जरूरी सामान मुहैया करवाकर उसके एक परिचित के घर ठहरने की वैकल्पिक व्यवस्था की है।

असर…लोग पी रहे थे गंदा पानी…एसडीएम पांवटा ने भरवाए सैंपल… मौके का खुद लिया जायजा…

सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला बजट पेश… आशा आंगनबाड़ी सहित किसको क्या मिला…पढ़िए पूरा बजट

आरोप…ब्लास्टिंग से गिराए जा रहे पहाड़…!10 घंटे बाद भी बंद रहा नेशनल हाईवे…बच्चे बूढ़े महिलाएं परेशान…

NH 707 पर ब्लास्टिंग से टूटा पहाड़….वाहनों की लंबी कतारें

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles